
नहर में डूबे युवक का मिला शव
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के सलाई पुल पर मंगलवार को डूबे युवक मुन्नु का शव बुधवार की शाम को घुघराला नहर पुल के पास से बरामद किया गया है। बताया गया है कि दो दिनों से पीएसी के गोताखोर और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। जहां बुधवार को शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को ग्राम अयादनगर निवासी मुन्नू अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। तभी गांव सलाई नहर के पास वह बाइक से उतर गया और नगर में कूद गया। युवक के नहर में कूदते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ब्रजघाट से पीएसी के गोताखोर भी बुलवाए गए, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं बुधवार को फिर से युवक की नहर में तलाश कराई गई। जहां दोपहर बाद गांव घुघंराला पुल के पास मुन्नू का शव मिला। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मुन्नु के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था। ग्रामीण पीड़ित परिजन को सांत्वना दे रहे थे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















