
सड़क घेरकर कार सवार युवकों ने खिड़की से निकलकर किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कार सवार युवक सड़क को घेर कर चल रहे हैं और रात के समय वाहनों की खिड़की पर लटक कर सनरूफ से निकलकर स्टंट बाजी कर रहे हैं। पीछे चल रहे परेशान वाहन चालकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
स्टंट जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का बताया जा रहा है जहां दिल्ली से मुरादाबाद के रास्ते पर बुलंदशहर कट के पास कार सवार युवकों ने सड़क घर कर स्टंट किया। इस दौरान पीछे आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार सवारों ने अपने साथ-साथ औरों की जान को खतरे में डाल दिया और जमकर स्टंटबाजी की जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264


























