
हिस्ट्रीशीटर को भाजपाइयों का संरक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के जिला कमेटी में जिला मंत्री पद पर आसीन हिस्ट्रीशीटर नवीन तोमर व अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रदेश हाई कमान द्वारा कोई एक्शन न लेने के कारण भाजपा के समर्पित व उपेक्षित कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
बता दे की हाल ही में गांव गालंद के अतुल तोमर की हुई हत्या में भी भाजपा का जिला मंत्री नवीन तोमर मुख्य आरोपी है और पुलिस भी उस पर हाथ डालने से कतरा रही है। भाजपा की जिला कार्य समिति में ऐसे कई पदाधिकारी कुंडली मारे बैठे हैं जिन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
हापुड़ नगर पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को आईपीएल संटोरिया के एक दिन का खुलासा किया था जिसमें भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता का नाम प्रकाश में आया था और वह भाजपाई पुलिस रिपोर्ट में नामजद है। वह भी पुलिस से बचने के लिए भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़कर शामिल हो रहा है।
नागरिकों की मांग है कि भाजपा जिला कार्य समिति में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें वरना जनपद में उत्तर प्रदेश मिशन 2027 एक सपना रह जाएगा।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























