भाजपा नेता सतीश एस.एम. को नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष व दी चैम्बर आफ कामर्स के भूतपूर्व चेयरमैन सतीश कुमार एसएम के निधन पर व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों व भाजपा नेताओं ने रविवार को उनके आवास पर पहुंच कर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नेता के शव को भाजपा के झंडे व जय श्री राम लिखे भगवा वस्त्र से लपेटा गया।
भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, विनोद गुप्ता, भूतपूर्व विधायक जयप्रकाश व बिजेंद्र कुमार नक्शे वाले, शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व विक्की शर्मा, एसएसवी कालेज के सचिव अमित अग्रवाल जोनी, हापुड उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, सपा के वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, दिगम्बर जैन समाज के सुनील जैन, श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के पूर्व सचिव चेतन प्रकाश अग्रवाल सहित हजारों गणमान्य नागरिकों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और उनके बेटों कपिल एसएम व सचिन एसएम तथा अन्य परिवारजनों को सांत्वना दी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















