हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आई ड्रीम टू ट्रस्ट (रजि०) द्वारा रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम – रसूलपुर, जिला – हापुड़ में 11वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही ग्रामवासियों को लाइलाज बीमारियों (हीमोफिलिया और थैलेसीमिया) के प्रति जागरूक भी किया गया।
संस्था के जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया और बताया की वो ग्रामवासियों को रक्तदान के लिए जागरूक करते रहते है और आगे भी करते रहेंगे।
आई ड्रीम टू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने बताया की संस्था सम्पूर्ण भारत में कार्यरत है। लाइलाज बीमारी से पीड़ित लगभग 600 लोगो की संस्था मदद कर रही है।
शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त आभार चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा एकत्रित किया गया। शिविर को सफल बनाने में राजन चौधरी (राष्टीय अध्यक्ष), गौरव शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), युद्धवीर सिंह (जिला अध्यक्ष ) विशु चौधरी, कुलविंदर सिंह, सचिन चौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रवेश शर्मा,अंकित चौधरी आदि ने अपना अहम योदगान दिया।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700
























