हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जनपद हापुड़ पहुंचेगे और इस दौरान कई करोड की योजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। एक तरफ प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है तो वहीं बीजेपी भी तैयारियों को लेकर जुट गई है। इसी क्रम में शनिवार को सीएम आदित्यनाथ की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हापुड़ विधानसभा पर एक बैठक हुई जिसमें में जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अशोक बबली, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनती दीवान समेत सभी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जनपद हापुड़ के धौलाना पहुंचेगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तमाम प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए हैलीपेड, पार्किंग स्थल आदि बनाए जा रहे हैं।






















