भाजपा प्रत्याशी की पोस्ट से मचा है हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट ने क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। पोस्ट पर लिखा है कि जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है कि हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया।
बताते हैं कि संगठन ने जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया है, उससे वह संतुष्ट नहीं थे। चुनाव के बाद संगठन को लेकर एक रिपोर्ट प्रदेश व केंद्र भाजपा हाईकमान को भेजी गई है।
रिपोर्ट में सांसद, विधायकों तथा संगठन के पदाधिकारियों व चुनाव संचालकों के नाम बताए गए है। भाजप सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं पर गाज गिरना तय है।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























