हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित अनाधिकृत कालोनियों व प्लाटिंग की एक सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है जिसमें 339 अनाधिकृत कालोनियों व प्लाटिंग करने वालों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया है जिससे हड़कम्प मचा है।
अवैध रुप से प्लाटिंग करने वालों में भाजपा, समाजवादी पार्टी व बसपा के नेता सहित अच्छे रसूख वाले लोग शामिल है। भाजपाइयों की संख्या अधिक है। जनपद हापुड़ से बाहर के रसूखदार भी इस सूची में शामिल है। प्लाटिंग सूची को देखने से ऐसा लगता है कि शहर व ग्रामीण इलाकों से करीब दो सौ लोग अवैध प्लाटिंग के धंधे में लगे है। इसके अतिरिक्त करीब पचास ऐसे लोग है, जो प्लाटों व भवनों की खरीद-बेच में मुनाफा कमाने में लगे है। एक चर्चा के अनुसार जनपद हापुड़ दो दर्जन के करीब ऐसे लोग है, जो अरबपतियों की श्रेणी में आ गए है और कालेधन का प्रोपर्टी में निवेश कर रहे है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

राजीव गर्ग (दत्तियाने वाले) की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

























