
बाइक चोरी की,सजा तो मिलेगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त दिलशाद से चोरी का मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 निल/2007 धारा 411, 414 भादवि व मु0अ0सं0 262/2007 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को *जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (04 माह 08 दिवस) व 6,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम खागोई थान सिम्भावली जनपद हापुड़ है।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606























