हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बाबूगढ़ से सामने आया है जहां शादी में आए एक युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गांव रसुपुर निवासी गोल्डी बाबूगढ़ क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर शादी समारोह में शामिल होने गया था। गोल्डी ने बाइक बाहर खड़ी दी। इस दौरान दो चोरों की नजर बाइक पर पड़ गई जिन्होंने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी में बाइक चुराता हुआ नजर आ रहा है जबकि दूसरा उसकी मदद कर रहा है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586
























