
बाइक पर स्टंट,अब भरेगा 16 हजार रूपए का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हाईवे पर बेधड़क होकर स्टंट करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 16 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया है,साथ ही नागरिको से ट्रैफिक रूल का उल्लंघन न करने की अपील की है।
जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवक द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त मोटरसाइकिल का कुल 16,000/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















