
👁 0 views Views
पानीपत व दिल्ली से चोरी गई बाइक हापुड में मिली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा व दिल्ली से चोरी गई बाइक जनपद हापुड के थाना पिलखुआ पुलिस ने बरामद कर दो वाहन चोरो को धर दबोचा। हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से दिल्ली व हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई दो मोटर साइकिल एवं अवैध तमःचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी थाना धौलाना के गांव शाहपुर फगौता का लोकेश व बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव गगन है।पुलिस ने दोनो आरोपी को जेल भेज दिया है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851


























