
बाइक सवार झपटमारों ने छीना युवक का मोबाइल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट चौकी के पास एक युवक बाइक पर बैठकर फोन चला रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जनपद संभल निवासी ध्रुव कुमार ने बताया कि उनकी मां फिलहाल ब्रजघाट में रह रही है। शनिवार की रात करीब 10:00 बजे वह घर के बाहर बाइक पर बैठा हुआ था और फोन चला रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























