छात्रों के लिए बड़ी खबर, एसएसवी कॉलेज में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस का पोर्टल खुला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस को स्थाई मान्यता दे दी गई है। एडमिशन के लिए बीकॉम सेल्फ फाइनेंस का पोर्टल खुल चुका है। हालांकि फिलहाल बीएससी गणित में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दोबारा पैनल कराना होगा।
एसएसवी पीजी कॉलेज के सचिव अमित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि बीकॉम बीएससी की मान्यता के संबंध में 2021 में पूर्व कमेटी ने पैनल कराया था लेकिन कमियों का निस्तारण नहीं किया गया। जून 2024 में विश्वविद्यालय से पत्र मिलते ही समस्त कमियों का निस्तारण कराया। अब बीकॉम की संबद्धता प्राप्त कर ली है। बीएससी गणित के लिए तत्कालीन पैनल द्वारा वर्ष 2021 में अस्थाई मान्यता की संस्तुति की गई थी। तत्कालीन प्रबंध तंत्र द्वारा उस पर कोई संज्ञान व पत्र महाविद्यालय विद्यालय के अभिलेखों में मौजूद नहीं था। अब स्थाई मान्यता के लिए तत्काल पैनल कराया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























