
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, निरस्त चल रही ट्रेनें ट्रैक पर लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोहरे के कारण पिछले तीन महीने से निरस्त चल रही कुछ ट्रेनें अब वापस से ट्रैक पर दौड़ रही है। इन ट्रेनों को बहाल कर दिया है जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 15059/60 लाल कुआं जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली लाल कुआं एक्सप्रेस, 15621/22 कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन कोहरे के कारण निरस्त किया गया था। बनारस से नई दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस के फेरों में कमी की गई थी। रेलवे ने अब लाल कुआं एक्सप्रेस और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया है जबकि सात मार्च से मेमू भी बहाल हो जाएगी।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust
























