
👁 0 views Views
गढ़ःअवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 18 पव्वे बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित तीर्थनगरी में अवैध शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में शराब बेच रहे पलवाड़ा रोड से आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 18 पव्वे देशी शराब के बरामद किए है। बताया गया है कि अशोक श्मशान घाट टीन के पास, ब्रजघाट का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















