हापुड़ में फुटपाथ की लगती है बोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ के तमाम बाजार अतिक्रमण से घिरे है जिस कारण बाजार सिकुड़ कर गलियों में तब्दील हो गए है और नागरिकों का पैदल भी निकलना दूभर हो गया है। हापुड़ में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले जगह का किराया उस दुकानदार को अदा करते है, जिसकी दुकान के आगे फुटपाथ पर ठिया लगता है। खाली फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले जब ठिया छोड़ते है, तो दूसरे से पगड़ी बसूलते है।
हापुड़ के रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड तथा अतरपुरा चौपला ऐसे ठिकाने है, जहां फुटपाथ पर दुकान लगाने की सबसे ऊंची दरें है। अतरपुरा चौपला से लेकर रेलव रोड होते हुए फ्री गंज रोड तक जाना वाला मार्ग ऐसा है, जहां हजारों की तादाद में ठेले व खोमचे लगते है। फल, चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड आदि बिकते है। सड़क पर ही फलों की दुकान लग रही है। नालों को कवर करके दुकानें लगी है। सड़क पर टेबल- मेज लगी है। यह इलाका पूरी तरह अतिक्रमण से घिरा है। बताते है कि वसूली कर्ता एक-एक ठिये से 200 रुपए से लेकर एक हजार रुपए प्रतिदिन तक वसूल रहे है। नागरिकों ने फुटपाथ व सड़क को अतिक्रमण मुफ्त कराने की मांग की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























