
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान शाहरुख प्रधान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा रहे। एकलव्य ने तिरंगा यात्रा का फीता काटकर यात्रा को चालू किया और अपने संबोधन में एकलव्य ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए किसानों की एकता और अधिकारों के लिए सतत संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आज़ाद तोमर, वक़ील मलिक, विनय बाना, सूरजवीर सिंह, अनिल चौधरी, शेखर चौधरी, डॉ मतलूब, उदयवीर सिंह, विनोद धालीवाल एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, किसान, महिला मंडल और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एकजुट होकर संकल्प लिया कि राष्ट्र और किसानों के हित में सदैव अग्रसर रहेंगे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























