👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बेटे हरमीत कुमार का चयन सेल टैक्स ऑफिसर पद के लिए हुआ है। ऐसे में हरमीत कुमार के परिजनों ने सोमवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी ब्रह्म सिंह ने बताया कि उनके बेटे अमित कुमार का चयन सेल्स टैक्स ऑफिसर पद के लिए हो गया है। छपकोली मंदिर में उन्होंने प्रसादी का आयोजन किया जो सुबह 8:00 बजे शुरू हुई।
प्रसादी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पप्पू मास्टर, सुखबीर, पप्पू प्रधान, हरेंद्र चौधरी, राजू प्रधान, नरेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।






















