रैन बसेरा की दुर्दशा पर भाकियू चिंतित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की रविवार को हापुड़ में सम्पन्न हुई एक सभा में रैन बसेरा की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से रैन बसेरे की दुर्दशा को दूर कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। सभा की अध्यक्षता यशवीर चौधरी ने की तथा संचालन मंटू चौधरी ने किया। संगठन के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि रामलीला ग्राउंड के सामने पूराना बस स्टैड पर एक रैन बसेरा नगर पालिका हापुड़ द्वारा स्थापित कराया गया है। जिस पर ताला लटका है और रैन बसेरे में कबाड़ भरा है। संगठन ने रैन बसेरा में फैली दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और इस भीषण सर्दी में बेसहारा लोगों के लिए खोला जाए। सभा में अनिल राम, जय प्रकाश, अमित भाटी, गौरव पाल, शियानंद त्यागी आदि उपस्थित थे।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748






















