सर्राफ की रंगीली दावत में खूब नाची बार बालाएं, गोद में बैठाकर पिलाई अवैध शराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल इन दिनों अय्याशी का अड्डा बन गया है जहां एक पार्टी के दौरान मेहमानों और धन्नासेठों की गोद में बैठकर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस बैंकट हॉल में हरियाणा की शराब जमकर परोसी गई। मामले की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आबकारी टीम ने बैंक्विट हॉल में छापा मार कार्रवाई की। छापे के दौरान बैंकट हॉल में दावत की मौज ले रहे सभी लोगों के होश उड़ गए। पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आबकारी विभाग ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के सर्राफ ने दी रंगीली दावत :
हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक सर्राफ के यहां 11 जुलाई को शादी है। शादी से पहले उसने दिल्ली रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में अपने कुछ खास लोगों को रंगीली दावत दी जहां नृतकी खूब नाची और दावत उड़ाने आए लोगों ने उन्हें अपनी गोद में बैठा लिया। मेहमानों ने तो जमकर नोट भी उड़ाए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस सर्राफ का घर लाल कोठी के पास स्थित है।
बाहर की शराब परोसी:
सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में आए लोगों को शराब जमकर परोसी गई। यहां मुख्य बात यह है कि जो शराब परोसी गई वह उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि अन्य प्रान्त की थी। ऐसे में अवैध शराब का परिवहन कर शराब को मंगवाया गया। आबकारी विभाग को अवैध शराब की तस्करी करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। तस्करी की शराब को सप्लाई करने वाला कौन है?
मुकदमा दर्ज:
जिला आबकारी निरीक्षक प्रकाश सिंह बताया कि शराब अन्य प्रान्त की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है।
वीडियो हो रही वायरल:
हापुड़ के बैंकट हॉल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां डांस कर रही हैं। एक युवक तो युवती को पकड़ कर अपनी गोद में बैठा रहा है तो वहीं दूसरा खड़ा होकर उसके साथ डांस कर रहा है। नोटों की गड्डियां उड़ा रहा है। टेबल पर शराब रखी हुई है। यह वीडियो वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
रहीसजादों के शौक :
हापुड़ के नामी रईसजादों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अय्याशी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
कमरे भी हुए बुक:
सोमवार की रात आयोजित पार्टी में खूब अय्याशी हुई। शराब के साथ-साथ मेहमानों को काफी कुछ परोसा गया। सूत्र ने तो यह भी बताया है कि इस दौरान कमरे भी बुक किए गए जिससे मेहमानों की खातिर अच्छे से की जा सके।
शराब के नशे में पियक्कड़ लड़कियों के साथ खूब नाचे। “तेरे इश्क में नाचेंगे” गाने पर खुद को रोक ना सके और उन्होंने जमकर ठुमके लगाए। आबकारी विभाग ने मामले में कार्रवाई की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























