
हापुड़,सीमन (EHapurNews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ के गांव भद्स्याना की एक 21 वर्षीय युवती की थाना हाफिजपुर के गांव उबारपुर के जंगल में एक चरी के खेत में ईट से सिर पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई।थाना हाफिजपुर पुलिस ने सोमवार की शाम शव बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है।युवती की पहचान 21 वर्षीय शिवानी के रूप में की गई है।गांव उबारपुर में एक युवती के शव की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर,सीओ अनीता चौहान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।मृतका की पहचान थाना बहादुरगढ के गांव भदस्याना की 21 वर्षीय शिवानी के रूप मे की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी सोमवार की सुबह बैंक जाने की कहकर घर से निकली थी परन्तु घर वापिस नही पहुंची।सोमवार की शाम थाना हाफिजपुर के जंगल में एक चरी के खेत मे एक युवती का शव पडे होने की सूचना पुलिस को मिली।पुलिस ने बताया कि शव के पास ही खून से सनी एक ईट पडी थी जिससे युवती के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है।युवती की पहचान गांव भदस्याना की शिवानी के रूप मे की गई है।थाना हाफिजपुर पुलिस ने मृतका के परिवार जन की तहरीर पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर हत्यारे की खोज शुरू कर दी है।






















