
रेप पीड़िता के परिवार को मिला न्याय का भरोसा,मिली महिला आयोग सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल सोमवार को थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गाँव में रेप पीड़िता और उसकी मां से मुलाकात करने उनके घर पहुची। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ नगर क्षेत्र की रेप पीड़िता की माता ने डॉ हिमानी अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग को एक पत्र लिखकर अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार और और न्याय की मांग की थी।
रे पीडिता की मां के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल ने पीड़िता के गर पहुंची और घटना की जानकारी ली।आयोग की सदस्या ने तत्काल ही अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया, इस दौरान थाना अध्यक्ष महिला थाना अरुणा राय, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























