
धौलाना: फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची कंपनी की जमीन, चार लोगों पर गिरी गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र से जमीन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। हसनपुर लोढ़ा गांव में जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर और जालसाजी के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला सनलाइट रियल्टी डेवलपर्स कंपनी से जुड़ा है। नोएडा सेक्टर-62 निवासी और कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि मनीत कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। मनीत शर्मा के मुताबिक, 14 जून 2022 में उनकी कंपनी ने हसनपुर लोढ़ा निवासी अमित कुमार शर्मा, चंचल कुमार, नयन और माया देवी से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जमीन के दस्तावेजों में कूटरचना यानी फर्जीवाड़ा करके संपत्ति के अधिकारों में बदलाव कर दिया। इतना ही नहीं, जालसाजी से दस्तावेज बदलकर जमीन को बेच दिया गया, जिससे कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने 15 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद धौलाना थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार, मामले में हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















