
बदनौली प्रकरण: दीपक का शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में फायरिंग के दौरान घायल हुए दीपक ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को एंबुलेंस में जब दीपक का शव गांव बदनौली के पास पहुंचा तो गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा जिसने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी हुई जिसमें सभी ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। बदनौली प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















