
बाबूगढ़: बिजली के 15 खम्भों व किसानों के 10 नलकूपों से चोरी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुदाफरा में बेखौफ चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब बाबूगढ़ क्षेत्र में बीती रात बिजली के 15 खम्भों से बिजली लाइन और करीब 10 किसानों के नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की देर रात का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों ने 10 किसान की ट्यूबवेल और बिजली के 15 खम्भों को निशाना बनाया। जब सब घर चले गए तो अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की। लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। वहीं इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। गुरुवार की सुबह जब किसान, ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस की जांच जारी है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















