हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में बीती रात 11 हजार की लाइन का तार टूट कर अचानक सड़क पर गिर गया जिसके कारण तेज धमाका हुआ और लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त किया।
रविवार की रात बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा के बड़े मोहल्ला में अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त किया जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचरी हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























