
👁 12 views Views
बाबूगढ़: मीठा शरबत पीकर गर्मी से मिली राहत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मैन चौराहे पर चामुंडा माता पर गर्मी को देते हुए पानी का प्याऊ लगाया गया। आने-जाने वालों ने ठंडा और मीठा शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम सभी ने मीठे प्याऊ में हिस्सा लिया।
इन दिनों गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में जगह-जगह मीठे शरबत का वितरण किया जा रहा है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में भी मीठे और ठंडे शरबत की छबील लगाई गई जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शरबत पीया जिसे पीकर उन्हें गर्मी से राहत मिली।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























