
अतिक्रमण के खिलाफ बाबूगढ़ पुलिस व नगर पंचायत ने चलाया अभियान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बाबूगढ़ पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाया और अवैध रूप से हुए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जिससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई अतिक्रमणकारियों को फटकारा और भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। अतिक्रमण के कारण हालत खराब होते जा रहे हैं। सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है तो वहीं शिव भक्तों को भी परेशानी होती है। ऐसे में बुधवार को पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने मोर्चा संभाला और क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















