
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड पर स्थित इनवर्टर बैटरी की दुकान के ऊपर बने कमरे में व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया की हत्या की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से अयादनगर के रहने वाले विनोद पिछले कुछ वर्षों से बाबूगढ़ छावनी में रहते थे। वह इनवर्टर बैटरी की दुकान के ऊपर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार की सुबह जब परिजन पहुंचे तो देखा कि विनोद मृत अवस्था में पड़े हैं। विनोद की लाश देख परिजनों की चीख निकल गई। विनोद की पत्नी रेखा, पुत्र अभय, अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे जो मामले की छानबीन कर रही है।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867*


























