
बाबूगढ़: किसान की ट्यूबवेल को कूमल कर बनाया निशाना
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित एक ट्यूबवेल को चोरों ने अपना निशाना बनाया। बीती रात चोर अमित कुमार चौधरी की ट्यूबवेल पर पहुंचे और दो स्प्रे मशीन, एक झटका मशीन, कंप्यूटर कांटा आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उसे चोरी का पता चला।
किसान अमित चौधरी ने बताया कि उनकी अलीपुर वाली रोड के पास उपेड़ा के जंगल में ट्यूबवेल है। बीती रात वह खेतों पर काम कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचे तो देखा कि चोरों ने दीवार में कूमल कर ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया जहां से चोर दो स्प्रे मशीन, एक झटका मशीन, कंप्यूटर का कांटा आदि सामान चुराकर फरार हो गए। इस चोरी से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। अन्य ग्रामीणों ने भी इस दौरान नाराजगी जाहिर की है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























