
हापुड़ में नए नोटों की कालाबाजारी जोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नए नोटों की कालाबाजारी जोरो पर है और 10-20 व ₹50 के नोटों की गड्डियां बैंक से गायब है जबकि खुले बाजार में 200-500 रुपए प्रति गड्डी अधिक देने पर यह नोट सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं। हापुड़ के सर्राफा बाजार में ब्लैकिए खुलेआम नए नोटों की गड्डियों का फड़ लगाकर बैठते हैं। शादी विवाह सीजन में तो नए नोटों की मांग बढ़ जाती है।
नए नोटों के धंधे से जुड़े कुछ धंधेबाज तो नए नोटों की मालाएं बनाकर दो गुने दामों पर बेच रहे हैं। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 के चुनाव में भाग्य आजमाने वाले एक प्रत्याशी को जब नए नोटों की मालाओं से लादा गया तो इसकी चर्चा जन-जन में होने लगी और वीडियो व फोटो खूब वायरल हो रही है। सरकारी करेंसी के स्वरूप को बिगाड़ना, विकृत करना या उसे पर कुछ लिखना अपराध की श्रेणी में आता है।
हापुड़ का चंडी रोड, सराफा बाजार आदि कुछ ऐसे स्थान है जहां नए नोटों की गड्डियां तथा नोटों की मालाएं सहज ही उपलब्ध हो जाती हैं जबकि नए नोट मांगने वाले ग्राहक को बैंक से खदेड़ दिया जाता है। नागरिकों ने नए नोटों की कालाबाजारी में धंधेबाजों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























