👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कावड़ यात्रा को देखते हुए जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। बाबूगढ़ के छपकौली गांव में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस बार शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे से लेकर कांवड़ मार्ग पर कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही दुकानों के बाहर लगे कैमरे को भी पुलिस ने व्यवस्थित कराया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में सुरक्षा के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






















