
बाबूगढ़: कॉलेज के पास ऑटो से टकराई बाइक, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग दोपहर 2:00 बजे पुराना हाईवे स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल (UP20V2161) पर सवार सत्येंद्र पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम पालनपुर थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा तथा सौरभ पुत्र वीर सिंह निवासी धनौरा जनपद अमरोहा, अमरोहा से हापुड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज बस स्टैंड के पास खड़े एक ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ भेजा। साथ ही घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़

























