
अश्लील स्लोगन लिखने वाले ई-रिक्शा चालक का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): छात्रों से भरी एक ई-रिक्शा के पीछे लिखे अश्लील स्लोगन को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया। इसके बाद यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा का 7,000 रुपए का चालान कर दिया और अन्य ई रिक्शा चालकों के साथ-साथ वाहन चालकों को हिदायत दी कि अश्लील स्लोगन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें दो दिन पहले हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ई-रिक्शा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन में छात्राएं सवार थी। हापुड़ के पक्का बाग के आसपास की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पता चला कि ई-रिक्शा के पीछे “जानू तू तो लेट हो गई तेरे चक्कर में तेरी सहेली सेट हो गई” स्लोगन लिखा था जिसके बाद लोगों ने आपत्ति जाहिर की तो यातायात पुलिस ने संज्ञान लेकर ई-रिक्शा का ₹7000 का चालान काट दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























