
आगे चल रही डायल 112 से टकराया ऑटो, युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक ऑटो सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय गीता राम पुत्र नाथू निवासी गांव पूठ थाना बहादुरगढ़ के रूप में की है।
मामला मंगलवार का है जब बहादुरगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से निकल रहा ऑटो आगे चल रहे डायल 112 वाहन को देख नहीं पाया जिसके कारण वह पीछे से डायल 112 में टकरा गया। सड़क हादसा इतना तेज भयंकर था कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक गीताराम के परिजनों को मामले से अवगत कराया और वाहन को कब्जे में लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























