
हापुड़: आर्य नगर व जवाहर गंज में धंस रही सड़क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर व जवाहरगंज में लगातार सड़क धंसती जा रही है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों और राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हापुड़ के आर्य नगर की चक्की वाली गली की सड़क तो एक से डेढ़ फीट तक धंस चुकी है जिसकी वजह से रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र से शीघ्र सड़क की मरमत की मांग उठाई है।
हापुड़ के आर्य नगर में स्थित चक्की वाली गली में हाल ही में कुछ कार्य हुआ था। इसके बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी लेकिन अचंभे की बात तो यह है कि कुछ दिन में ही सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया। सिर्फ आर्य नगर ही नहीं बल्कि जवाहरगंज की गालियां भी धीरे-धीरे धंस रही है। लोगों का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























