
हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार आगामी 03 घंटों के दौरान जनपद हापुड़ के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज तूफान (50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं), मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में जनपद हापुड़ हेतु ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों, कमजोर निर्माणों एवं खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें तथा बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में खड़े होने से बचें। किसान भाई अपने पशुओं एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें।जनपद प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0122-2304834, 0122-2304835 पर संपर्क कर सकते हैं।— जिला प्रशासन, हापुड़























