
👁 52 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में लगभग 7 करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितता के मामले में गन्ना विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। समिति के स्थायी लिपिक रोहित कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद यह फैसला लिया गया, साथ ही गबन की धनराशि की वसूली आरोपी कर्मचारी के देयकों से करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
इस कार्रवाई से अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच हुई। जांच के पश्चात रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मेरठ परिक्षेत्र के उपगन्ना आयुक्त राजीव राय ने बताया कि प्रथम दृश्यटया गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई है।






















