
“पेपर लीक मुक्त भारत” की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। NEET-UG 2026 विवाद, UPSSSC, UP Police, TET, RO/ARO जैसी भर्तियों में लगातार हो रहे पेपर लीक से आक्रोशित आजाद अधिकार सेना ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन SDM गढ़मुक्तेश्वर को सौंपा। मंगलवार सुबह 11 बजे तहसील परिसर में सौंपे गए इस ज्ञापन में “पेपर लीक मुक्त भारत” हेतु प्रभावी राष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई।
करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर:
आजाद अधिकार सेना, जिला हापुड़ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से देश के करोड़ों छात्रों एवं युवाओं की पीड़ा बताई। ज्ञापन में कहा गया कि NEET-UG 2026 विवाद सहित UPSSSC, UP Police, TET, RO/ARO जैसी भर्तियों में पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। वर्षों की मेहनत के बाद भी छात्रों को निष्पक्ष अवसर नहीं मिल पा रहे।
ज्ञापन में रखी गईं 7 प्रमुख मांगें:
- सभी प्रमुख परीक्षाओं हेतु स्वतंत्र राष्ट्रीय परीक्षा सुरक्षा आयोग गठित किया जाए।
- पेपर लीक को संगठित अपराध घोषित कर कठोर दंड का प्रावधान हो।
- प्रत्येक पेपर लीक की समयबद्ध न्यायिक जांच अनिवार्य की जाए।
- परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट व आर्थिक क्षतिपूर्ति दी जाए।
- प्रश्नपत्र की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी से जोड़ी जाए।
- दोषियों की अवैध संपत्ति जब्त की जाए।
- पिछले 10 वर्षों के पेपर लीक पर राष्ट्रीय श्वेत पत्र जारी किया जाए।
“राष्ट्र के भविष्य की सुरक्षा का प्रश्न”:
ज्ञापन में कहा गया कि “पेपर लीक मुक्त भारत” राष्ट्र के भविष्य की सुरक्षा का प्रश्न है। संगठन ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि भारत सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया जाए।
ये रहे मौजूद:
ज्ञापन सौंपने के दौरान आजाद अधिकार सेना के नदीम, योगेश, अशोक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “युवाओं को न्याय दो” के नारे भी लगाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























