
सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चिकित्सक, स्टाफ नर्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने सोमवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया जहां चिकित्सक, स्टाफ नर्स, स्वीपर गैर हाजिर मिले। आधे घंटे के निरीक्षण में चिकित्सक अस्पताल तक नहीं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि इमरजेंसी में बायोमेडिकल वेस्ट का ठीक प्रकार से रख-रखाव नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। सीएमओ ने इसी के साथ हाजिरी रजिस्टर को भी देखा जिसमें स्टाफ नर्स अर्चना, मंजू, मोनिका, अंशु, वार्ड आया राजकुमारी, स्वीपर चौकीदार दिनेश, चिकित्सा अधीक्षक धीरज, समरेंद्र राय, अशरफ गैरहाजिर मिले। बताते चलें कि दो दिन से दिनेश अवकाश पर हैं। एक्स-राय टेक्निशियन केदारनाथ सीएल पर गए हुए हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























