
ओयो होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने (ADM) हापुड़ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम चमरी के बाहर संचालित OYO होटलों एवं वहां होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त स्थान से प्रतिदिन बहन-बेटियां, महिलाएं एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गुजरते हैं। साथ ही कुछ युवक वहां शराब पीकर हंगामा करते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों एवं महिलाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संगठन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलवा, युवा जिला अध्यक्ष शिवम् पंडित, जितेंद्र मोहन वत्स, प्रवेश पण्डित जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























