
रेडियो जॉकी, मधुर मुरली, हिंदी लेखन एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज दिनांक 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषायी दक्षता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित रेडियो जॉकी, मधुर मुरली, हिंदी लेखन एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेडियो जॉकी प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों वैभव शिशोदिया, कार्तिक रावत, वंशिका शर्मा, आर्यन, स्वरा शर्मा, दिव्यांशी, नैंसी, ख्वाहिश को सम्मानित किया गया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 1 मिहिका चौधरी अयांश चौधरी अनाया तोमर कक्षा 2 ध्रुव, अनाया, जय कक्षा 3 से 5 में आशी वर्मा,, जानवी, इशिका कक्षा 6 से 8 में स्वरचित कविता प्रतियोगिता के लिए निलाक्षी सिंह, तान्या, आराध्या उपाध्याय कक्षा 9 से 12 अदिति सिंह, खुशी तेवतिया, वंशिका शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मधुर मुरली प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 में आशी वर्मा, कृतिका गोयल, अवनी तायल कक्षा 6 से 8 में निलाक्षी, प्राचीबुटार, डिंपल यादव कक्षा 9 से 12 में तनिष्का, अवंतिका शर्मा, अशिया शर्मा को सम्मानित किया गया विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता तथा प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने तथा हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “कि प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते हुए नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
निदेशक नदीश गुप्ता ने कहा, “कि साहित्य, संगीत और प्रभावशाली अभिव्यक्ति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और संप्रेषण कौशल का विकास करते हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















