
जहरीला पदार्थ पिलाकर युवक की हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी के युवक को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर तीन आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

मोहल्ला रामगढ़ी के बाबूराम ने बताया कि 17 नवंबर की शाम को उसके बेटे निक्की को एक युवक घर पर छोड़ने आया था। पीड़ित ने निक्की से युवक के बारे में पूछा लेकिन निक्की की ऐसी हालत नहीं थी कि वह कुछ बता पाता। उसके गले और मुंह पर मारपीट के कारण चोट के निशान थे। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। निक्की ने बताया कि मोहल्ला रामगढ़ी के जावेद, थाना अध्यक्ष क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर के अरुण और आरिफ ने कोल्ड ड्रिंक में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसकी हत्या का प्रयास किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523
























