
छात्रवृत्ति के लिए 11 अगस्त से करें आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज कल्याण विभाग ने वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति योजना की समय सारिणी जारी कर दी हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत नए विद्यार्थियों के लिए आनलाइन पंजीकरण व आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
वहीं नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थी 11 से 25 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। समय सारिणी के अनुसार पांच अगस्त तक मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। डीआइओएस और संबंधित अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के निजी विद्यालयों की पोर्टल पर मार्किंग की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी की जाएगी। नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों के लिए आनलाइन आवेदन व हार्डकापी जमा करने की प्रक्रिया 11 से 25 अगस्त तक चलेगी। विद्यालय स्तर पर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, आवेदन सत्यापन व अग्रसारण 30 अगस्त तक किया जाएगा। 31 अगस्त से 10 सितंबर तक डीआइओएस द्वारा वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन होगा, वहीं 11 से 17 सितंबर तक एनआइसी द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी। छात्रवृत्ति की धनराशि का अंतरण चरणबद्ध ढंग से अक्टूबर के अंत तक पूरा किया जाएगा। नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थियों द्वारा हार्डकापी एवं आवश्यक अभिलेख विद्यालय में जमा करने, विद्यालय स्तर पर सत्यापन, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणीकरण तथा एनआइसी की स्क्रूटनी सहित सभी प्रक्रियाओं के लिए भी अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























