
जंतर-मंतर जा रहे किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़: दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे किसान यूनियन के नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाना देहात ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद किसान कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। पुलिस और किसान नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। मामले को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी रही। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने किसान नेता चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी राकेश प्रधान, जसवीर सिंह, उदयवीर मुखिया, अरुण सिवाल ददायरा को हिरासत में लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























