
हापुड के शिव भक्त गौमुख रवाना
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर परिसर से गोमुख गंगोत्री के लिए शिव भक्तों का जत्था हर – हर महादेव के जयघोष के साथ शुक्रवार को शिव भक्त गंगोत्री (गोमुख) के लिए रवाना हुए। शिव भक्तों का जत्था सावन मास के पावन पर्व के अवसर पर पदयात्रा द्वारा बाबा केदारनाथ के जलाभिषेक करने के लिए सावन माह की पवित्रता और शिवभक्ति के उल्लास के साथ आज रात्रि श्री मंशा देवी मंदिर परिसर से गंगोत्री (गोमुख) के लिए रवाना हुए वहां से गंगाजल भरकर पदयात्रा द्वारा बाबा केदारनाथ ज्योतिर्लिंग जल अभिषेक करने के लिए महेश तोमर के नेतृत्व में शिव भक्तों का जत्था धूम – धाम से मन्दिर परिसर से रवाना हुआ शिव भक्तों ने जानें से पहले मन्दिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे बोल – बम, हर – हर महादेव के जयकारों से पूरा मन्दिर परिसर गूंज उठा रवाना होने से पहले सभी शिव भक्तों ने देश की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की शिव भक्तों के जत्थे में महेश तोमर, सुरेंद्र कुमार, सुनील शर्मा,हरेन्द्र तोमर, नगेन्द्र बाना,बन्टी सिंह, सोनू सैनी,राहुल, प्रशांत, नवीन कुमार, हंसराज खारी, राजेन्द्र आदि शिव भक्त गंगोत्री (गोमुख) के लिए रवाना हुए ।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























