
👁 16 views Views
कार की खिड़की से लटककर स्टंटबाजी की एक और वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात पुलिस कितनी भी सख्ती कर ले लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है और स्टंटबाजी का दौर लगातार जारी है। अब एक और वीडियो जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूपी 37 नंबर की गाड़ी की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कुछ कार सवार खिड़कियों से निकलकर चलती गाड़ी पर स्टंट कर रहे हैं। यह स्टंटबाजी भारी पड़ सकती है लेकिन कार सवार है कि अपनी जान को जोखिम में डालकर सस्ती लोकप्रियता के लिए रील बनाते हैं। इस दौरान कार सवारों ने जमकर हुड़दंग काटा जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























