👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिव ओम मिश्रा जी के नेतृत्व में हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने श्री गौ गौरी गोपाल सेवा संस्थान के मशहूर कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज को अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज ने सनातन सेवा न्यास का आभार जताया। इस अवसर पर जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज के साथ राम भक्त मोहित बंसल, हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






















