मीट कारोबार के लिए हापुड़ के जंगलों में होता है पशुवध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मीट के कारोबारी हापुड़ के जंगलों में पशुवध करके उनका मीट अन्य जनपदों में सप्लाई करते है, यह रहस्योद्घाटन गुलावठी पुलिस द्वारा पकड़े गए मांस के दो धंधेबाजों ने किया है। गुलावठी पुलिस ने धंधेबाजों के कब्जे से साढ़े चार कुंतल भैंस का मांस, एक टैम्पू, छुरा, रस्सा आदि बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी हापुड़ के मौहल्ला कोटला मेवातियान का दिलशाद व आजाद है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी चैंकिग के दौरान उस समय की जब वे भैंस का मीट सप्लाई करने सिंकदराबाद जा रहे थे।
गुलावठी पुलिस द्वारा पकड़े गए मीट के धंधेबाजों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे जनपद हापुड़ के जंगल में चोरी-छिपे मवेशी का वध करते है औऱ फिर उनके मांस को हापुड़ व बुलंदशहर जनपद के खपत वाले इलाकों में स्थापित मीट के दुकानदारों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है जिससे परिवार का खर्च चलता है।
बता दें कि हापुड़ मीट सप्लाई का बड़ा सैंटर है और अनेक बार पुलिस ने छापामर कर घरों व जंगल में अवैध कुट्टी घरों को पकड़ा है, परंतु निर्दयता पूर्वक पशुवध करने तथा उनका मीट बेचने के कारोबार को विराम नहीं लगा है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























